Home Health Tips बढ़ती उम्र के साथ कितना होना चाहिए शरीर का ब्लड शुगर –...

बढ़ती उम्र के साथ कितना होना चाहिए शरीर का ब्लड शुगर – Blood Sugar Chart in Hindi

6
0
बढ़ती उम्र के साथ कितना होना चाहिए शरीर का ब्लड शुगर - Blood Sugar Chart in Hindi
बढ़ती उम्र के साथ कितना होना चाहिए शरीर का ब्लड शुगर - Blood Sugar Chart in Hindi

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में डायबिटीज़ (Diabetes) और ब्लड शुगर से जुड़ी समस्याएँ बहुत आम हो गई हैं। पहले यह बीमारी सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब यह युवाओं और बच्चों में भी तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों का मानना है कि ब्लड शुगर का स्तर (Blood Sugar Level) अगर संतुलित न हो तो यह धीरे-धीरे पूरे शरीर को प्रभावित करता है। दिल की बीमारी, किडनी डैमेज, आँखों की रोशनी कम होना और नसों की समस्या ब्लड शुगर बढ़ने या घटने से हो सकता है।

इसलिए हर किसी को यह जानना बहुत जरूरी है कि बढ़ती उम्र के साथ कितना होना चाहिए शरीर का ब्लड शुगर, इसीलिए आपको सही जानकारी समय पर मिलना बहुत जरूरी है जिससे डायबिटीज़ जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। तो आईये इस आर्टिकल में हम आपको ब्लड शुगर क्या है, किस उम्र में कितना नॉर्मल शुगर लेवल होना चाहिए, ब्लड शुगर चार्ट (Blood Sugar Chart in Hindi), और इसे कंट्रोल करने के तरीको के बारे में विस्तार से बताने की कोशिश करेंगे।

ब्लड शुगर क्या होता है?

जब हम खाना खाते हैं, तो उसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट पचने के बाद ग्लूकोज में बदल जाता है। यही ग्लूकोज खून में मिलकर हमें ऊर्जा देता है। इस ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुँचाने का काम इंसुलिन नामक हार्मोन करता है।
अगर शरीर पर्याप्त इंसुलिन न बना पाए या इंसुलिन ठीक से काम न करे, तो खून में शुगर लेवल बढ़ जाता है और यह स्थिति डायबिटीज़ कहलाती है।

क्यों जरूरी है ब्लड शुगर को नॉर्मल रखना?

  • ज्यादा ब्लड शुगर से हृदय रोग का खतरा बढ़ता है।
  • कम ब्लड शुगर से चक्कर, कमजोरी और बेहोशी हो सकती है।
  • लंबे समय तक ब्लड शुगर असंतुलित रहा तो किडनी और आँखों पर असर पड़ता है।
  • यह रोग धीरे-धीरे शरीर के हर हिस्से को कमजोर कर देता है।

बढ़ती उम्र के साथ कितना होना चाहिए शरीर का ब्लड शुगर?

आप ब्लड शुगर के बारे में जानना चाहते है तो सबसे पहले आपको Blood Sugar Chart in Hindi के बारे में जानना सबसे जरूरी है क्योकि इसे के द्वारा आप ये पता कर सकते है सामान्य व्यक्ति शुगर लेवल कितना होना चाहिए।

सामान्य व्यक्ति के लिए ब्लड शुगर चार्ट (mg/dl में)

उम्रखाली पेट (Fasting)भोजन के 2 घंटे बाद (Post Meal)HbA1c (3 महीने का औसत)
20–30 वर्ष70–9990–1405.6% तक
30–40 वर्ष70–10090–1405.7% तक
40–50 वर्ष70–10590–1455.7%–5.8%
50–60 वर्ष70–110100–1506.0% तक
60+ वर्ष70–115100–1606.5% तक

शुगर लेवल इससे ज्यादा हो तो यह डायबिटीज़ का संकेत हो सकता है।

डायबिटीज़ के प्रकार

  1. टाइप 1 डायबिटीज़ – जब शरीर इंसुलिन बनाना बंद कर देता है।
  2. टाइप 2 डायबिटीज़ – जब इंसुलिन काम करना बंद कर देता है।
  3. गर्भावधि डायबिटीज़ (Gestational Diabetes) – गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को होती है।

ब्लड शुगर को संतुलित रखने के आसान उपाय

1. संतुलित आहार

  • ज्यादा मीठी चीज़ों से बचें।
  • गेहूं, ज्वार, बाजरा जैसी साबुत अनाज खाएँ।
  • फल और सब्जियाँ रोजाना डाइट में शामिल करें।
  • प्रोटीन (दाल, पनीर, अंडा) जरूर खाएँ।

2. नियमित व्यायाम

रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलना, योगा या हल्का एक्सरसाइज शुगर लेवल कंट्रोल करता है।

3. तनाव कम करें

ज्यादा तनाव लेने से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ता है।

4. पर्याप्त नींद लें

रोजाना 7–8 घंटे की नींद न केवल शुगर कंट्रोल करती है बल्कि शरीर को स्वस्थ भी रखती है।

5. पानी पर्याप्त पिएँ

पानी शरीर से अतिरिक्त शुगर बाहर निकालने में मदद करता है।

किन संकेतों पर सतर्क होना चाहिए?

  • बार-बार पेशाब आना
  • अचानक वजन घटना या बढ़ना
  • बहुत ज्यादा प्यास लगना
  • थकान और कमजोरी
  • आँखों में धुंधलापन

अगर ये लक्षण दिखाई दें तो तुरंत ब्लड शुगर टेस्ट करवाना चाहिए।

घर पर ब्लड शुगर कैसे चेक करें?

आजकल ग्लूकोमीटर (Glucometer) आसानी से उपलब्ध है। इससे आप घर बैठे ही फास्टिंग और पोस्ट मील शुगर लेवल चेक कर सकते हैं। नियमित रूप से जांच करने से आप अपनी हेल्थ को बेहतर तरीके से ट्रैक कर पाएँगे।

निष्कर्ष

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ कितना होना चाहिए शरीर का ब्लड शुगर – Blood Sugar Chart in Hindi, तो इसका सीधा जवाब यही है कि उम्र बढ़ने के साथ शुगर लेवल थोड़ा ऊपर जाता है, लेकिन यह एक सीमा तक ही नॉर्मल है। अगर यह सीमा पार हो जाए तो तुरंत सावधानी और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

याद रखें, डायबिटीज़ और ब्लड शुगर को दवाओं से ज्यादा सही डाइट, व्यायाम और जीवनशैली से कंट्रोल किया जा सकता है। सही समय पर जागरूक होकर आप लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

यह भी पढ़े: Hair Fall Rokne Ke Liye Kya khaye

FAQ’s

  1. बढ़ती उम्र के साथ नॉर्मल ब्लड शुगर कितना होना चाहिए?

    उम्र के अनुसार फास्टिंग शुगर 70–115 mg/dl और खाने के 2 घंटे बाद 90–160 mg/dl तक सामान्य माना जाता है।

  2. 50 साल की उम्र में ब्लड शुगर कितना होना चाहिए?

    50 वर्ष की उम्र में खाली पेट शुगर लेवल 70–110 mg/dl और खाने के बाद 100–150 mg/dl तक होना चाहिए।

  3. HbA1c टेस्ट क्या बताता है?

    HbA1c टेस्ट पिछले 3 महीनों का औसत ब्लड शुगर दिखाता है। सामान्य HbA1c 5.6%–6.0% तक होना चाहिए।

  4. क्या ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दवा जरूरी है?

    शुरुआती स्तर पर सही डाइट, व्यायाम और जीवनशैली से शुगर कंट्रोल हो सकता है। लेकिन ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह से दवा जरूरी हो सकती है।

  5. ब्लड शुगर ज्यादा बढ़ने के लक्षण क्या हैं?

    बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना, थकान, धुंधला दिखाई देना और अचानक वजन घटना—ये हाई शुगर लेवल के संकेत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here